फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस शहरों में आया फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार शाम ओडीएफ प्लस शहरों की सूची जारी की गई। इसमें हरियाणा के 36 शहरों में फरीदाबाद का नाम आने से निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों में खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि बीएफ सर्टिफिकेशन स्वच्छ सर्वेक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और नगर निगम फरीदाबाद द्वारा ओडीएफ प्लस प्रमाण पत्र हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसके करीब 300 अंक होते है जो स्वच्छता सर्वेक्षण में भी जुड़ते हैं। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वे इस उपलब्धि को भविष्य में भी बनाए रखें। निगमायुक्त ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति खुले में शौच करते हुए पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आवासीय एवं शहरी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से शहर में जनवरी 2021 में एक टीम भेजकर शहर में ओडीएफ प्लस सर्वेक्षण करवाया गया था। इन टीमों ने कुल 89 स्थानों व 47 जन शौचालयों की जांच की। व्यवसायिक, आवासीय, स्लम क्षेत्र, रेलवे स्टेशनों में मौजूद शौचालय को देखकर इसी आधार पर इसका मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में इस समय कुल 47 शौचालय है, इनमें से 39 सार्वजनिक शौचालय व आठ सामुदायिक शौचालय हैं। यह सभी शौचालय गूगल मेप पर भी अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें