फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: अस्पताल की कर्मी से एंबुलेंस में चालक ने किया कई बार दुष्कर्म, शिकायत के बाद हुआ फरार

Mon, 21 Feb 2022 05:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

आरोपी ने क्यूआरजी अस्पताल में साफ-सफाई का काम करने वाली लड़की के साथ कई बार अस्पताल की एंबुलेंस में दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद महिला थाना सेंट्रल सेक्टर-16 की टीम ने दुष्कर्म को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल के असावटी गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। महिला थाना से एएसआई विधु, एएसआई अजय सिंह और सिपाही मुनीश की टीम ने रेड मारकर आरोपी को उसके गांव से दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सेक्टर 16 क्यूआरजी अस्पताल में एंबुलेंस पर चालक की नौकरी करता था। आरोपी ने क्यूआरजी अस्पताल में साफ-सफाई का काम करने वाली लड़की के साथ कई बार अस्पताल की एंबुलेंस में दुष्कर्म किया था।

शिकायत पर महिला थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया। घटना की शिकायत के बाद से आरोपी फरार था। अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर ले जाया गया। वारदात में प्रयोग एंबुलेंस व मोबाईल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें