फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरमेनिया बॉर्डर पर फंसी सोनिया से परिजनों का नहीं हो रहा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-23 की रहने वाली सानिया अमेरिका-इरान युद्ध के चलते पिछले 10 दिनों से आरमेनिया के बॉर्डर पर फंसी हुईं हैं। परिवार के लोग बेटी के घर आने की दुआ करते रहे हैं। परिवार के लोग भारत सरकार से सानिया सहित अन्य देशवासियों को सुरक्षित वापस लाने की अपील भी कर रहे हैं।
विज्ञापन



सानिया के भाई अली अब्बास ने बताया कि सानिया वहां से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। पिछले वर्ष ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध होने पर वह भारत लौट आई थी। उस समय भी परिजन काफी चिंतित थे। दोनों देशों के बीच शांति होने के बाद सानिया पढ़ाई के लिए ईरान वापस चली गई थी। इसके बाद वह जनवरी में फरीदाबाद आई थी। फरवरी तक युद्ध नहीं होने पर पढ़ाई पूरी करने के लिए वह दोबारा से ईरान चली गई। सानिया जिस दिन ईरान पहुंची, उसके कुछ पल बाद अमेरिका ने हमला कर दिया था। उनकी बहन तेहरान से खुद को बचाते हुए कुम पहुंची। वहां पर भारतीय दूतावास के अधिकारी आरमेनिया बॉर्डर तक ले गए। वह 10 दिनों से आरमेनिया में फंसी हुई है और भारत लौटने के लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें