फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के दफ्तरों में बनाए जाएंगे परिवार पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम और तहसील कार्यालयों में परिवार पहचान पत्र बनाने के साथ अब बिजली निगम में भी यह कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से राज्य की सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं को परिवार पहचान पत्र से शामिल किया जाएगा। इसलिए फरीदाबाद समेत प्रदेशभर में परिवार पहचान पत्र बनाने का काम तेजी से चल रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीण व स्लम इलाकों में कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों के कार्ड बना रहे हैं। इसके साथ ही अब बिजली निगम के सभी सबडिवीजन में अलग से काउंटर खोले गए हैं, जिससे की बिजली बिल भरने के लिए आने वाले लोग यहां आसानी से अपने परिवार पहचान पत्र बनवा सके। इस संबंध में बिजली निगम के एनआईटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता कुलदीप ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद सेक्टर-23 बिजली निगम कार्यालय में काउंटर खोला गया है। यहां लोग आसानी से अपने कार्ड बनवा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें