फरीदाबाद। गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर फर्जी हस्ताक्षर कर एफडी अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता रोहित ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ साल पहले फरीदाबाद स्थित एक बैंक में एक लाख रुपये की एफडी कराई थी। एफडी कराने के समय उसकी पत्नी विजयेता उसके साथ ही रहती थी। उसने एफडी के कागजात उसे सौंप रखे थे। इसके कुछ दिनों के बाद उसकी और पत्नी की किसी बात को लेकर आपस में अनबन रहने लगी। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। विजेयता फरीदाबाद में अपने मायके में रहती है। आरोप है कि विजयेता ने रोहित को एफडी के कागजात नहीं दिए। उसने रोहित के फर्जी हस्ताक्षर कर उसकी एफडी अपने नाम करवा ली। रोहित को बैंक से इसके बारे में सूचना मिली। रोहित ने बैंक अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।