फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ गोदाम में धमाका मजदूर के चिथड़े उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बड़खल मोड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित कबाड़ के एक गोदाम में बुधवार शाम अचानक जोरदार धमाका हुआ। इससे गोदाम में काम कर रहे दिल्ली के बदरपुर एक्सटेंशन में मोहनबाबा नगर निवासी चंदर देव के चिथड़े उड़ गए। वहां काम कर रहे फरीदाबाद की संजय कॉलोनी निवासी जुबेर, नन्हे और दिलीप घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। अभी धमाके की वजह का पता नहीं चला है। बृहस्पतिवार को बम विशेषज्ञ टीम गोदाम की जांच करेगी।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सेक्टर-19 चौकी प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि सेक्टर-19 मेन मार्केट निवासी सचिन ने अक्तूबर 2020 में यह गोदाम शुरू किया था। यहां मध्य अफ्रीकी देश कांगो की फैक्टरियों से निकलने वाला एल्युमिनियम का कबाड़ लाया जाता है। सचिन की अनुपस्थिति में चंदर देव ही गोदाम संभालता है। बुधवार शाम चंदर देव गोदाम में जुबेर, नन्हे और दिलीप के साथ कबाड़ की छंटाई कर रहा था। अचानक चंदर देव के पास जोरदार धमाका हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन घायल हुए।
धमाका जोरदार था। इससे गोदाम की दीवारें तक हिल गईं और शटर उखड़ गया। अंदर बने केबिन के शीशे टूट गए। जोरदार आवाज से आसपास भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फारेंसिक टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कबाड़ में मशीनों में प्रयोग होने वाले कंप्रेशर भी होते हैं। माना जा रहा है कि कबाड़ की छंटाई के समय कंप्रेशर में धमाका हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें