फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त लाइन ठीक, पेयजल आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव बादशाहपुर में रेनीवेल की क्षतिग्रस्त लाइन नंबर छह को नगर निगम अधिकारियों ने कड़ी मेहनत के बाद जोड़ दिया। इसके साथ ही सभी इलाकों में पेयजल सप्लाई चालू कर दी गई है। इससे एनआईटी और बड़खल क्षेत्र के करीब आठ लोगों को राहत मिली। लोगों ने अधिकारियों का आभार जताया। मौके सीवर की क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम जारी है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद में बारिश के दौरान जमा होने वाली पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन का निर्माण किया जा रहा है। पांच दिन पहले गांव बादशाहपुर सरकारी स्कूल के पास ड्रेनेज के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान रेनीवेल की लाइन नंबर छह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इस लाइन से सेक्टर 29, 30, 31, 19, 21, 21ए,बी, सी, डी, सेक्टर 46, 48, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सारन, सेक्टर-14, 15, 16, सेक्टर 15ए, सेक्टर-16ए इलाके जुड़े है। इन सभी इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया था। नलों में पानी नहीं आने से लोग टैंकर से पानी खरीद कर पीने को मजबूर थे। लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने रेनीवेल के क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए नोएडा की एक कंपनी से 22 मीटर का नया पाइप मंगवाया। मंगलवार को बारिश के दौरान निगम अधिकारियों ने कड़ी मेहनत के बाद जोड़ दिया है। बुधवार सुबह जांच के बाद रेनीवेल लाइन से पानी की सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन

रेनीवेल की क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत कर ठीक कर दिया गया। जांच के बाद रेनीवेल लाइन से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। सीवर की टूटी लाइन को जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामली लाल, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें