फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी ने कैंसर के उपचार में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन नली के कैंसर से पीड़ित मरीजों की मिनिमली इनवेसिव थोराकोस्कोपिक सर्जरी की पहली शृंखला पूरी की
विज्ञापन

तीन मरीजों को10 दिन में मिली छुट्टी


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) कैंसर के उपचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने भोजन नली (एसोफेगस) के कैंसर से पीड़ित मरीजों की मिनिमली इनवेसिव थोराकोस्कोपिक सर्जरी की पहली शृंखला सफलतापूर्वक पूरी की है। सर्जरी के बाद तीनों मरीजों की स्थिति संतोषजनक रही और उन्हें 10 दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह ईएसआईसी फरीदाबाद में अपनी तरह की पहली सर्जरी है, जो संस्थान के तेजी से विकसित हो रहे जीआई ऑन्कोलॉजी कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस तकनीक में पारंपरिक सर्जरी की तुलना में कम चीरा लगाया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव, तेजी से रिकवरी और अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहना पड़ता है।
विज्ञापन




अस्पताल के जीआई सर्जरी विभाग ने पिछले एक वर्ष में 100 से अधिक बड़ी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर सर्जरियां सफलतापूर्वक की हैं। इनमें भोजन नली, पेट, अग्न्याशय, पित्ताशय, लिवर, पित्त नली, कोलन और मलाशय के कैंसर से संबंधित जटिल ऑपरेशन शामिल हैं।



वर्तमान में विभाग एसोफेजेक्टॉमी, व्हिपल सर्जरी, रेडिकल गैस्ट्रेक्टॉमी, जटिल कोलोरेक्टल कैंसर सर्जरी, हेपेटोबिलियरी कैंसर सर्जरी तथा लैप्रोस्कोपिक एवं थोराकोस्कोपिक ऑन्कोलॉजिकल प्रक्रियाओं सहित कई उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।



जीआई ऑन्कोलॉजी सेवाओं का नेतृत्व जीआई ऑन्कोसर्जन डॉ. राहुल गौतम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान का लक्ष्य मरीजों को आधुनिक, साक्ष्य आधारित, किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समर्पित टीमवर्क और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सरकारी अस्पतालों में भी जटिल कैंसर सर्जरियां सफलतापूर्वक की जा सकती हैं।
विज्ञापन




अस्पताल प्रशासन का मानना है कि बढ़ती विशेषज्ञता और उन्नत तकनीकों के उपयोग के साथ ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदाबाद क्षेत्र में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर सर्जरी और मल्टीडिसिप्लिनरी कैंसर उपचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें