फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुजेसर में पार्किंग की कमी से उद्यमी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनियों के बाहर वाहनों की कतार से लगता है जाम
विज्ञापन

कर्मचारियों और आम लोगों को भी होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। औद्योगिक इकाइयों में आने वाले बड़े वाहन कंपनियों के बाहर और सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। इससे कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसका असर न केवल औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों, बल्कि आम लोगों और खुद उद्यमियों की आवाजाही पर भी पड़ता है।

उद्यमियों के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना माल की आपूर्ति और तैयार माल को बाहर भेजने के लिए बड़े वाहनों का आवागमन होता है। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण इन वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में चालक कंपनियों के बाहर या सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन


जाम की स्थिति बनने पर कर्मचारियों को समय पर अपनी कंपनियों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। वहीं, काम के सिलसिले में औद्योगिक क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।

उद्यमियों की बात

पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बड़े वाहन कंपनियों के बाहर खड़े रहते हैं। इससे सड़क पर जाम लगता है और रोजाना कामकाज प्रभावित होता है। - अमरजीत, मुजेसर
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का समाधान होना चाहिए। सड़क पर खड़े वाहनों से कर्मचारियों, उद्यमियों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। - करमजीत, मुजेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें