फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजीव गांधी खेल परिसर बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, जिम के उपकरण हुए चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पृथला विधानसभा क्षेत्र में स्थित गांव शाहपुर कला में बना राजीव गांधी खेल परिसर बदहाली का शिकार है। इस परिसर में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए उपलब्ध कराई गईं सुविधाएं अब बेकार होती जा रही हैं। परिसर की बाउंड्रीवॉल टूटी हुई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इतना ही नहीं, यहां जिम में लगे उपकरण भी चोरी हो चुके हैं। खिड़की-दरवाजे टूटे होने से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खेल परिसर की मौजूदा स्थिति को देखकर लगता है कि लंबे समय से इसके रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है।

गांव के लोगों ने बताया कि शाम के समय असामाजिक तत्व टूटी बाउंड्रीवॉल के कारण परिसर के अंदर नशे का सेवन करते हैं। इसके अलावा गांव के लोग अपने पालतु जानवरों को भी चराने के लिए आते हैं। खेल परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर और अव्यवस्थित परिसर के चलते खिलाड़ियों के लिए अभ्यास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच प्रेमचंद का कहना है कि वह जल्द ही खेल परिसर की बदहाली को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम से मिलेंगे ताकि गांव के साथ साथ आस पास के खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें