फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट कर गहने और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एक युवक व उसके परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट कर गहने और एक लाख नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंदन कॉलोनी के अवधेश कुमार ने बताया कि वह गुडईयर कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी 30 नवंबर 2020 को सोनम के साथ हुई थी। सोनम का व्यवहार शादी के बाद से ही उनसे व उनके परिवार के प्रति ठीक नहीं था। वह आए दिन झगड़ा करती रहती थी जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। एक नवंबर की सुबह छह बजे घर में थे तभी बहबलपुर के रहने वाले हरस्वरुप रावत (ससुर), कुनाल, यश, पंकज, गौरव, अशोक नंबरदार, गुड्डा, कृष्ण, राकेश रावत (चचेरा ससुर), सतेंद्र (ताऊ), रोहताश, संजय मामा व अन्य 8-10 व्यक्ति घर के अंदर घुस आए।
कुनाल ने कट्टे से व अशोक ने कुल्हाड़ी व पंकज ने लोहे की रॉड से हमला किया। कुनाल ने बहन दीपांशी के माथे पर कट्टा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने बहन से मारपीट की। इसी दौरान अशोक ने मां से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान ससुर ने दहेज में दी गाड़ी की चाबी व जेवरात व रुपये मांगे। आरोपी शादी के जेवर व एक लाख रुपये ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें