फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण काल में खोया आत्मविश्वास लौटाएगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कॉलेज शिक्षा पूरी कर चुके राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बृहस्पतिवार को मल्टी नेशनल कंपनी में रोजगार का मौका मिलेगा। इसके लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी व मौजूदा अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। खास है कि बीते दो वर्षों में घर बैठे पढ़ाई कर कॉलेज पास करने वाले छात्रों में रोजगार की ललक व आत्मविश्वास कम हुआ। खोए आत्मविश्वास को लौटाने के लिए कॉलेज स्तर पर खास प्रयासों के साथ मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. प्रतिभा ने बताया कि बीतों दो साल में बच्चों ने घर बैठे पढ़ाई की। ऐसे में कई छात्रों ने नौकरी पाने का आत्मविश्वास कम हो गया। वह योग्यता होते हुए भी रोजगार के अवसर तलाशने से डर रहे हैं। ऐसे में छात्रों की मदद के लिए न केवल कॉलेज स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है बल्कि अन्य छात्रों को प्रेरित कर उन्हें जागरूक करने की कवायद है। इससे संक्रमण काल में अपने आप को पिछड़ा हुआ महसूस करने वाले छात्रों को आगे लाने का प्रयास भी तेज किया जाएगा।
ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण के बाद सीधे साक्षात्कार का मौका
मेले में रोजगार का मौका सभी विभाग के विद्यार्थियों के लिए होगा। रोजगार मेले में चयनकर्ता कंपनी ने न्यूनतम-अधिकतम वार्षिक पैकेज तीन से चार लाख रुपये देना की घोषणा की है। इच्छुक सुबह कॉलेज में पहुंचकर रोजगार की संभावनाएं तलाश सकते हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन प्लेसमेंट सेल के सानिध्य में किया जाएगा। प्लेसमेंट सेल अधिकारी डॉ प्रतिभा चौहान ने बताया कि मेले में वी-5 ग्लोबल टेक्नालॉजी सॉल्यूशन कंपनी हिस्सा लेगी। कंपनी की ओर से फील्ड सेल्स ऑफिसर जैसे पद के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। इसमें फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन से चूके छात्र कॉलेज में सुबह नौ बजे पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें