फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 78 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली निगम के 250 करोड़ रुपये बकाया

Wed, 11 Sep 2024 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में 78 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का करीब 250 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें सबसे अधिक बकायेदार ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन में 33,095 हैं। इनपर निगम के करीब 130 करोड़ रुपये बकाया हैं। चुनाव के बाद निगम की ओर से वसूली अभियान शुरू किया जाएगा, जिससे राजस्व को बढ़ाया जा सके। इसके लिए निगम ने सभी डिवीजन व सबडिवीजन अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
जिले में बिजली निगम के करीब साढ़े सात लाख उपभोक्ता हैं। विभाग की ओर से समय पर बकाया भुगतान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों सरकार की तरफ से ब्याज माफी योजना की शुरुआत की गई थी लेकिन छूट मिलने के बावजूद बकायेदार बकाया राशि जमा कराने आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विभाग ने अब सख्ती बरतने की तैयारी की है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को बार-बार छूट देने के बावजूद बकाया भुगतान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

10 हजार बकाया तो कटेगा कनेक्शन
बिजली निगम अधिकारियों ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की तैयारी की है। 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की सबडिवीजन स्तर पर लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। चुनाव बाद जिन उपभोक्ताओं का 10 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया होगा। उसे नोटिस जारी कर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव के बाद शुरू होगी कार्रवाई
बिजली बिल बकायेदारों को चेतावनी दी गई है कि सभी अपने बकाया बिलों का समय पर भुगतान करें। ऐसा नहीं करने पर चुनाव बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी की जा सके।
- जितेंंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
डिवीजन बकायेदारों की संख्या बकाया राशि करोड़ों में
ग्रेटर फरीदाबाद 33095 130.34 करोड़
बल्लभगढ़ 19756 40.47 करोड़
ओल्ड फरीदाबाद 19571 71.39 करोड़
एनआइटी 5607 8.34 करोड़

कुल बकायेदार, 78029, बकाया राशि, 250.54 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें