फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कई हादसे के बाद भी सबक नहीं ले रहा बिजली निगम

Mon, 10 Jul 2023 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-खुले में रखे ट्रांसफार्मर व लटक रहे तार के हादसे का अंदेशा
विज्ञापन

फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की सड़कों और गलियों में लटक रहे जर्जर बिजली के तार से हादसे का खतरा बना हुआ है। इससे पिछले एक सप्ताह में 4 से ज्यादा लावारिस पशुओं की जान चली गई है। कई हादसों के बाद भी निगम द्वारा सुधार के लिए कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।

शहर की बिजली व्यवस्था से लोग वाकिफ हैं। गर्मी व बारिश के दौरान व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। वहीं, अव्यवस्थित तार व खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। लोगों की मानें तो गर्मियों और बरसात के दिनों में बिजली के तार टूटने के मामले बढ़ जाते हैं। गत वर्ष हाईटेंशन तार टूटने से कई व्यक्तियों ने अपनी जान गंवाई। सेक्टर और कॉलोनी में बिजली के तार बेतरतीब तरीके से झूल रहे हैं। हवा चलने पर वह आपस में टकराते हैं। कई बार लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन

एक और बेजुबान की गई जान
बल्लभगढ़ आदर्श नगर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर के कारण सोमवार को लावारिस पशु (गाय) की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर जेई सहित अन्य निगम कर्मी पहुंचे। स्थानीय निवासियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर के आसपास बाउंड्री नहीं है, इसके अलावा जगह-जगह खुले में बिजली के तार लटक रहे हैं, निगम शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहा है।

यहां खतरे की संभावना

शहर के अधिकांश जगहों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। वहीं इंदिरा कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-22, एनआईटी-5, शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर, सेहतपुर और पल्ला सहित अन्य हिस्सों में बिजली के तार इतने नीचे हैं कि उन्हें हाथों से पकड़ा जा सकता है। कुछ घरों की छत से कुछ की बिल्डिंग से मात्र एक फीट की दूरी पर बिजली के हाईटेंशन तार लगे हुए हैं। इन तारों से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि सेक्टर 16-19 डिवाइडिंग, सेक्टर-28, सेक्टर-21 ए व सेक्टर-45 के कई हिस्सों में बिजली के तारों को भूमिगत किया जा चुका है। जल्द अन्य हिस्सों के तार भूमिगत किए जाएंगे।

लोगों से बातचीत
सेक्टरों में बिजली के तार इतने नीचे हैं कि सिर से टकराने का खतरा बना रहता है। कई बार हुए हादसों के बाद भी निगम सुनवाई नहीं कर रहा है। ये लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

-अजय भाटिया, महासचिव, सेक्टर 9 आरडब्ल्यूए

बिजली निगम पिछले करीब एक साल से बिजली के तारों को भूमिगत करने का दावा कर रहा है, लेकिन अभी तक 10 फीसदी भी काम नहीं हो पाया है। इसके अलावा सेक्टर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर से खतरा बढ़ गया है। -गुलशन गाबा, स्थानीय निवासी, सैनिक कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें