फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल आठ वर्षीय बच्चे की पैर की आज होगी सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर में पैर का मांस उखड़ा, हड्डी तक आई नजर
विज्ञापन



फरीदाबाद। धौज के सिलाखड़ी मोड़ पर पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए आठ वर्षीय मोहम्मद हुसैन की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में बच्चे के पैर में इतनी गंभीर चोट आई कि उसका मांस पूरी तरह उखड़ गया और हड्डी बाहर दिखाई देने लगी। चिकित्सकों ने बच्चे की हालत को गंभीर मानते हुए सोमवार को उसकी सर्जरी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मोहम्मद हुसैन 21 मई की शाम मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और कई कदम तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था। घायल बच्चे को पहले अल-फलाह अस्पताल धौज ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की शुरुआती जांच में बच्चे के पैर में डी-ग्लविंग इंजरी सामने आई, जिसमें त्वचा और मांस पूरी तरह अलग हो गया। चेहरे पर भी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें