फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में धुला प्रदूषण, साफ हुई हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में धुला प्रदूषण, साफ हुई हवा
विज्ञापन

फरीदाबाद। दो दिन से हो रही बारिश से हवा में काफी सुधार हुआ है। सोमवार को फरीदाबाद में वायु प्रदूषण संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया। इस दौरान एक्यूआई 179 दर्ज किया गया। नए साल में यह सबसे कम एक्यूआई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हल्की हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट आई थी। कुछ दिन एक्यूआई 300 से नीचे बना रहा। हवा की रफ्तार कम होने पर प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ा। इस कारण रविवार को शहर में एक्यूआई 358 से ऊपर पहुंचा। साल के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी यह खतरनाक श्रेणी में ही बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 179 का दर्ज किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 में 204, एनआईटी में 154 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों की तुलना में बल्लभगढ़ क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर काफी कम रहा। यहां एक्यूआई 76 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश ने बताया कि बारिश से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। आगे भी बारिश होने के आसार हैं, इससे और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें