फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16.75 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हुई 16.75 एमएम बारिश
विज्ञापन

फरीदाबाद। मौसम में आए बदलाव के बाद दो दिन से बादल और बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार से सोमवार सुबह सात बजे तक जिले में 16.75 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा चौक, सेक्टर-3, 7, 9, सेक्टर-22, 23 जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी सहित कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हुआ। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तिगांव क्षेत्र में सबसे अधिक 25 एमएम, धौज क्षेत्र में 7, बल्लभगढ़ क्षेत्र में 22, फरीदाबाद क्षेत्र में 16, बड़खल में 13, गौंछी में 11, दयालपुर में 20 और मोहना क्षेत्र में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार तंवर ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बारिश होने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें