फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: श्री सिद्धदाता आश्रम में मनाया गया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों भक्तों ने हवन में डाली आहुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में दशहरा का पर्व शानदार ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने आयोजित हवन में आहुति डाली। वहीं अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान ने मानव का जन्म दिया है, इसलिए उसका धन्यवाद करो।

उन्होंने कहा कि इस जन्म का सदुपयोग करें और ऐसा कर्म करें जो भगवान को प्रिय है। अप्रिय वस्तुओं को तो भगवान स्वयं नष्ट कर देते हैं। ऐसे में अप्रिय कार्य करने वाला भी नष्ट हो जाता है जैसे रावण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर 9 दिन से अनुष्ठान करने वाले भक्तों ने अपने जप को संपूर्ण करते हुए हवन में पूर्ण आहुतियां डाली। वहीं अन्य सभी भक्तों ने भी हवन में आहुतियां डाली। आश्रम में पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा और राजेश नागर ने भी शीश नवाया। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम धर्म की भूमि है, यहां आने पर मन बरबस ही भगवान में लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें