नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल की है । टीम ने 24 ग्राम हेरोइन नकद राशि और मोबाइल फोन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीएस स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मुंबई हाईवे के पास गांव नाहरिका के खेतों में स्थित एक कोठड़ा के नजदीक नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर एक व्यक्ति को काबू किया। जिसने पूछताछ में अपना नाम राशिद पुत्र हारुण निवासी गांव महूं थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह बताया। तलाशी में आरोपी की पैंट की जेब से प्लास्टिक की पन्नियों में रखी 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, इसके अलावा 1750 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद