फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर चालकों का खतरनाक स्टंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव भाकरोजी के पास दो बंद बॉडी कंटेनर ड्राइवरों ने तेज रफ्तार में वाहनों को लहराते हुए चलाया, जिससे अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई।
विज्ञापन

इस पूरी घटना का 1 मिनट 44 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कंटेनर चालक एक्सप्रेस-वे पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अनुसार, इन हरकतों के चलते पीछे चल रहे कई वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां सड़क किनारे रोकनी पड़ीं। बताया जा रहा है कि यह घटना 3 फरवरी की है। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने अज्ञात कंटेनर ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी वाहन चालकों की तलाश में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें