फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में ड्रेनेज सिस्टम ठप, पूरे दिन बंद रही यूरिन जांच सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूर-दराज के क्षेत्रों से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में सुविधाओं का अभाव मरीजों पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार को अस्पताल के कमरा नंबर 14 में ड्रेनेज सिस्टम खराब होने के कारण पूरे दिन यूरिन जांच सेवा ठप रही। इससे दूर-दूर से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही लैब के ड्रेनेज सिस्टम के जाम होने की जानकारी मिली। कमरे के अंदर और बाहर पानी भरने से तकनीशियन यूरिन सैंपल की जांच नहीं कर सके। अस्पताल प्रशासन ने सफाई कर्मियों को बुलाकर समस्या ठीक करने की कोशिश की लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद कर्मचारी वहां से लौट गए, जिससे हालात जस के तस बने रहे। मरीज पूरे दिन एक कमरे से दूसरे कमरे तक चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ निवासी सीमा ने बताया कि यूरिन टेस्ट न होने के कारण डॉक्टर उनका इलाज आगे नहीं बढ़ा सके और उनका पूरा दिन बर्बाद हो गया। कई मरीज दूर-दराज के क्षेत्रों से आए थे, जिन्हें मजबूरन अगली सुबह दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा। वहीं सुनीता ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद बार-बार उन्हें थोड़ी देर बाद आएं कहकर वापस भेजा जाता रहा, जबकि समस्या पूरे दिन बनी रही।

एक कर्मचारी ने बताया कि ड्रेनेज लाइन में अचानक ब्लॉकेज आ गया था, जिसे ठीक करने के लिए टीम लगा दी गई है और जल्द ही जांच सेवा बहाल कर दी जाएगी। मरीजों का कहना है कि तकनीकी खराबियां आती रहती हैं लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। स्वास्थ्य विभाग के बेहतर सुविधाएं देने के दावों के बावजूद अस्पताल में इस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


वर्जन

मामले की जानकारी नहीं है। संभव है कि छोटी-मोटी खराबी हो, जिसे कर्मचारियों ने अपने स्तर पर ठीक कर लिया हो। इस संबंध में जानकारी ली जाएगी और किसी भी कमी की स्थिति में जल्द सुधार कराया जाएगा। -डॉ. विकास गोयल, कार्यकारी पीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें