फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दर्जनों अतिक्रमण किए ध्वस्त

विज्ञापन
अरावली में अतिक्रमण हटाते नगर निगम कर्मचारी । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से एनआईटी एक नंबर मार्केट में मंगलवार को ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम ने बड़ी कार्रवाई कर दर्जनों अतिक्रमण को ढहा दिया। वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्थानीय दुकानदारों में नगर निगम के प्रति रोष देखने को मिला।
विज्ञापन

दुकानदारों के विरोध के बीच तोड़फोड़ दस्ते ने दुकानों के छज्जे और टीन शेड तोड़ दिए। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो सामान को जब्त कर लिया जाएगा। दूसरी ओर अधिकारियों के जाते ही लोगों ने फिर सड़क पर कब्जा कर लिया। ऐसे में लोगों ने निगम की कार्रवाई को खानापूर्ति तक सीमित बताया।
एनआईटी एक नंबर मार्केट में दुकानदारों ने कब्जे कर रखे हैं। दुकानों के टीन शेड आगे बढ़ा लिए। इसके अलावा सड़क पर रेहड़ी वालों का कब्जा रहता है। लोगों का कहना है कि यही स्थित ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, सराय ख्वाजा, सेक्टर-3, सेक्टर-7, एनआईटी दो और पांच की है। यहां दुकानों के आगे अतिक्रमण है। इन मार्केटों में अतिक्रमण इस कदर है कि यदि कोई आगजनी की घटना हो जाए तो एंबुलेंस और फायर बिग्रेड को पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ेगी। निगम अधिकारी दिन में 10 बार मार्केट से गुजरते हैं, लेकिन सब देखकर भी अनदेखा कर देते हैं।
विज्ञापन

-----
खानापूर्ति कर लौटा निगम दस्ता
लोगों की शिकायत पर मंगलवार सुबह नगर निगम तोड़फोड़ दस्ता कार्रवाई के लिए पहुंचा। टीम को देख कई दुकानदार दुकानों में ताले लगाकर फरार हो गए। रेहड़ी चालक सामानों को लेकर गलियों में छिप गए। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम तोड़फोड़ के दौरान पक्षपात की कार्रवाई कर रहा है। दुकानदारों ने कहा कि ये टीन शेड 15 सालों से यूं ही बने हुए हैं और किसी ने कार्रवाई नहीं की, लेकिन अचानक नगर निगम ने बिना नोटिस दिए उनके यहां तोड़फोड़ शुरू कर दी है। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। निगम दुकानों के बाहर लगे शेड, सीढ़ी, बेंच व तिरपाल को हटा दिया।
वर्जन
बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रूटीन का काम है। इस दौरान कई अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसलिए लोग अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन

- यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें