फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मरीज के बिस्किट खाने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन से किया इन्कार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमलता रावत
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बीके अस्पताल में भर्ती एक मरीज के लिए बिस्किट उसकी मौत का कारण बन गया। तिगांव निवासी एक युवक को पैर के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण ज्यादा फैलने के कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन की तैयारी कर ली, लेकिन मरीज ने कुछ मिनट पहले बिस्किट खा लिया। इस कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। गंभीर हालत में मरीज को देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का आरोप है कि रेफर करने के बावजूद मरीज के परिजन उसे हड्डी रोग विभाग में ही छोड़कर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे आपातकाल विभाग में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव तिगांव निवासी जितेंद्र (32) कुछ समय पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। पैर में लगी चोट का समय पर इलाज न होने के कारण संक्रमण फैल गया। जितेंद्र के परिजनों ने बुधवार को उसे बीके अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने मरीज की हालत देख तुरंत ऑपरेशन करने की बात कही। अस्पताल में मरीज की अन्य जांच कराने के बाद टीम उसे ऑपरेशन के लिए दूसरी मंजिल पर बने ऑपरेशन कक्ष में ले जाने के लिए पहुंची। यहां पता लगा मरीज ने कुछ मिनट पहले ही बिस्किट खाया है। इस कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन से मना कर दिया। मरीज की गंभीर हालत को देख उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों का आरोप है कि मरीज के परिजन उसे हड्डी रोग विभाग में ही छोड़कर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जितेंद्र की हालत बिगड़ने पर उसे आपातकाल विभाग में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मरीज की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ऑपरेशन करने को तैयार थे, लेकिन मरीज ने बिस्किट खा लिया। इस कारण उसका समय पर ऑपरेशन नहीं हो सका। गंभीर हालत में मरीज को रेफर किया गया था। परिजन उसे अकेला छोड़कर चले गए।
-डॉ. विकास कोली, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर


ऑपरेशन के 10 घंटे पहले कुछ भी खाना और पीना वर्जित होता है। यदि इस दौरान मरीज कुछ खा लेता है तो ऑपरेशन के दौरान खाया-पिया खाद्य पदार्थ सांस की नली में फंस जाता है। इससे मरीज की मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष पाहुजा, एनेस्थेटिक सर्वोदय अस्पताल

स्पाइनल और सामान्य एनेस्थीसिया में 8 से 10 घंटे खाली पेट रहना जरूरी है। चूंकि मरीज ने बिस्किट खा लिया था। इसी वजह से मरीज का ऑपरेशन न कर रेफर कर दिया गया था।
डॉ. संदीप, सर्जन बीके अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें