फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में आयोजित की जा रही है 56वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से सोनीपत में आयोजित 56वें राज्य स्तरीय स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन एक स्वर्ण सहित कुल छह पदक झटके। प्रतियोगिता 17 सितंबर तक आयोजित होगी। इसमें जिले से विभिन्न आयु वर्ग के 29 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम के साथ टीम इंचार्ज रामधन बघेल, कोच रजनी भारद्वाज, रिचा शर्मा, धर्मेंद्र कुमार और हंसराज गए है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के 29 किलो भारवर्ग में डीएवी एनटीपीसी की वैदेही गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि, अंडर-17 आयुवर्ग के 68 किलोग्राम भार में एपीजे स्कूल की अक्षिता खुराना ने स्वर्ण, 42 किलोग्राम भार में डीएवी बल्लभगढ़ की दर्शिका सिंघल ने और 59 किलो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही की चंचल ने कांस्य पदक जीते। अंडर-19 आयुवर्ग के 68 किलोग्राम भार में माडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल की आद्या शर्मा ने रजत तथा 46 किलोग्राम भार में पलक जैन ने कांस्य पदक जीता। शिक्षा खेल अधिकारी हरबीर अधाना और सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें