फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस महानिदेशक ने दिए चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- अवैध हथियार रखने तथा आपराधिक किस्म के लोगों पर नजर रखने के भी आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दक्षिण मंडल रेवाड़ी के पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रेताओं, रुपयों द्वारा वोटों की खरीद-फरोख्त करने वालों व उद्घघोषित/जमानत तर्क,अति वांछित अपराधियों पैरोल जंपर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने लाइसेंसी हथियार धारकों से उन्हें चुनाव परिणाम आने तक अपने हथियार थाने/गन हाउस में जमा कराने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी आदर्श चुनाव संहिता का पालन करें और आगामी 25 मई को होने वाले लोक सभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से करवाने के लिए तैयारियों में जुट जाएं। चुनाव से संबंधित सभी कार्य शीघ्र पूरा करें। चुनाव आयोग के निर्देशों का दृढ़ता से पालन करें और मांगे गए जवाब को निर्धारित समय अवधि में संबंधित अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ने चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले के साथ लगती उत्तर प्रदेश सीमा पर पूरी चौकसी बरतें तथा नियमित नाकों के अलावा संयुक्त नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। आदतन अपराधियों की हिस्ट्री खोलें और उनकी दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें । बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, जिला उपायुक्त नेहा सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें