संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव रूंधी से एक 27 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी विवाहिता का कहीं सुराग नहीं लगा। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस महिला का सुराग नहीं लगा पाई है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि शाम के करीब छह बजे उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई। देर रात तक इंतजार करने के बाद भी वह नहीं लौटी। उसने अपनी ससुराल व अन्य रिश्तेदारियों में पता किया, परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। उसकी पत्नी ने काले रंग की साड़ी व काले रंग का ब्लाउज तथा पैरों में हवाई चप्पल पहनी हुई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।