फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास गति पकड़ रहा है। कोरोना काल के कारण थोड़ी दूरी बनी थी, वो अब दूर हो रही है। विधायक तिलपत क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
नागर ने कहा कि अभी तक अवैध कॉलोनियों में विकास का फंड लगाना मुमकिन नहीं होता था लेकिन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा के बाद अब सभी क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। विधायक ने क्षेत्र में मुख्य सीवर लाइन के साथ कॉलोनी की गलियों की लाइनों का जोड़ने का काम जल्द किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही मौजूद बिजली, नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, अवनीश शर्मा, युवा नेता अरविंद चंदीला, बिशन चाचा, डालचंद सागर, किशन सागर, वासुदेव भारद्वाज, महेश सूरदास कॉलोनी, चौधरी साहब, राजू रावत, देबू चौधरी, गोयल नेगी, भाई रिंकू, सतपाल, धर्मपाल उपाध्याय, चौधरी महेश, चौधरी मनवीर सिंह, चौधरी रघुबीर सिंह, सुनील कुमार, कन्हैया त्रिपाठी व जगदेव आदि लोग मौजूद थे।