फरीदाबाद। वेतन और पेंशन भुगतान को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को भी निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम आयुक्त से समय पर वेतन व पेंशन देने की मांग की।
वरिष्ठ उप प्रधान शाहाबीर खान ने बताया कि म्युनिसिपिल कॉरपोरेशन इंपलाइज फेडरेशन 19 दिन से लगातार मांगों को लेकर विरोध कर रही है लेकिन निगम प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कर्मचारियों की मांगें न मानने पर संघर्ष को आगे और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगातार दो महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है।
प्रदर्शन की अध्यक्षता मजदूर संघ के नेता मटरू लाल ने जबकि मंच का संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया। प्रदर्शन में यूएम खान, रणसिंह भड़ाना, नरेश बैंसला, रमेश पहलवान, नरेंद्र, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, दयानंद पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, महेन्द्र पाल, हरेराम सौरोत, करन सिह, कर्मचन्द बघेल, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता, राम शर्मा, टेकचंद शर्मा, अतर सिंह भड़ाना, मोहन देशवाल, नरेंद्र कुमार व खजान सिंह शामिल रहे।