फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में फीस जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से शुरू होगी अंतिम दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बुधवार को तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसके बाद अब विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्यों ने शुक्रवार से शुरू हो रही चौथे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एनआईटी स्थित आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसी क्रम में शुक्रवार से अंतिम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि जितने छात्रों को तीसरे राउंड में सीटें अलॉट की गई थी, उनमें से 95 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने फीस जमा करके अपना दाखिला सुनिश्चित कर लिया है। बता दें कि बीते सात अगस्त को तीसरे राउंड की काउंसलिंग का परिणाम जारी किया गया था, जिसके तहत कुल 306 छात्रों को सीटें अलॉट की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें