फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान बंद की गई हरिद्वार की बस सेवा आज होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कांवड़ यात्रा के दौरान अस्थायी रूप से बंद की गई हरिद्वार और देहरादून की बस सेवा को बृहस्पतिवार को दोबारा से शुरू किया जा रहा है। बल्लभगढ़ बस डिपो से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह करीब 5:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन




ड्यटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाली बस को मुजफ्फरनगर में पुलिस द्वारा रोक दिया गया था। इसी तरह देहरादून जाने वाली बस को भी करनाल-पानीपत के रास्ते से लंबा चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ रहा था। लगातार बदलते यातायात प्रतिबंधों और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने अस्थायी रूप से सेवा बंद करने का निर्णय लिया था। अब स्थति सामान्य हो गई है। इसी वजह से दोबारा से बस सेवा को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें