फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीसी और पुलिस आयुक्त ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर गांव में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार रात को गांव बहादुरपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त विक्रम सिंह व पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया। इस दौरान गांव के सरपंच भी मौजूद रहे।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रात्रि प्रवास कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत पूरा प्रशासन स्वयं आपके द्वार आपकी समस्याएं सुनकर उनका निपटान करने के लिए यहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जनसंवाद बैठक में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि सरकार की यह पहल आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने गांव वासियों को बधाई देते हुए बताया कि आगामी 15 अगस्त को उनके गांव को स्वच्छता एवं समग्र रख-रखाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पूरे गांव के सामूहिक प्रयास और जागरूकता का परिणाम है जो अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगा।
मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया
पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने नशा मुक्त फरीदाबाद बनाने पर जोर देते हुए ग्रामीणों से कहा कि वे भी स्वयं अपने बच्चों की निगरानी जरूर रखें। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करें। गांव में भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में एक दूसरे की सुरक्षा को बनाए रखने व आपराधिक गतिविधियों को रोकने में आगे आने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान '''' बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ '''' अभियान को जनमानस से जोड़ने के उद्देश्य से गांव की ही आठ महीने की बच्ची का जन्मदिन मनाकर केक काटा गया। इस भावनात्मक पहल ने कार्यक्रम में एक नया आयाम जोड़ा और यह संदेश दिया कि बेटियां समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं और उन्हें समान स्नेह और सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीडीपीओ प्रदीप कुमार, डीआरओ विकास सहित समस्त ग्रामवासी और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें