फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मौत मामला : दोगुने आकार के दिल में छिपा है शैकुल खान की मौत का राज या सामान्य से दोगुना है शैकुल के दिल का आकार

Fri, 28 Jul 2023 08:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी जांच टीम की निगाहें, दो जगह भेजा विसरा
विज्ञापन

कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। पुलिस हिरासत में मौत के मामले में जांच टीम की निगाहें फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं। बीके अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा किए पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सटीक कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट ने विसरा जांच के लिए एफएसएल भोंडसी और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह में भिजवाया है। दोनों जगह से रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। अभी तक की जांच में जो सामने आया है, वह कम चौंकाने वाला नहीं है। मृतक शैकुल के दिल का आकर सामान्य नहीं था। जांच के लिए भेजने से पहले डॉक्टरों की टीम ने दिल, लीवर और तिल्ली का वजन करके देखा। सभी अंगों का आकर अपने सामान्य आकार से बड़ा था। सामान्यत: स्वस्थ व्यक्ति के दिल का वजन 300 से 325 ग्राम होता है। सूत्रों के मुताबिक शैकुल के दिल का वजन 550 ग्राम है जो लगभग दोगुना है। अन्य अंगों का आकार और वजन भी सामान्य नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। मृतक के परिजनों के साथ ही पुलिस भी चाहती है कि मौत का कारण साफ हो ताकि तय हो सके कि ये हत्या है या हादसा। घटना के बाद शैकुल के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया गया। जांच के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने विसरा सैंपल लिया। 550 ग्राम के दिल के साथ टीम ने सामान्य से करीब डेढ़ गुना बड़े लीवर और तिल्ली को नल्हड़ मेडिकल काॅलेज नूंह और भोंडसी एफएसएल में जांच के लिए भेजा है। जांच में ये भी सामने आया है कि लीवर का रंग सामान्य से भिन्न है। सामान्य लीवर का रंग कॉफी जैसा होता है जबकि शैकुल के लीवर का रंग हल्का पड़ चुका था। उसके पेट में डाॅक्टरों को चाय के अलावा कुछ नहीं मिला।

अंगों में बदलाव के ये हो सकते हैं कारण
बीके अस्पताल के सीनियर कार्डियोलॉजिक्ट डाॅ. ओम जीवन का कहना है कि मरीज का दिल कमजोर होने या वाॅल लीक होने से दिल का आकार का बढ़ सकता है। यदि मरीज को इससे जुड़ी कोई समस्या नहीं है तो दिल का आकार बढ़ना सामान्य बात नहीं है। सीनियर फिजीशियन डाॅक्टर योगेश गुप्ता का कहना है बीपी के मरीज, वायरल इंफेक्शन, शराब का सेवन करने वाले या खेल कूद में हिस्सा लेने वालों के दिल का आकार थोड़ा बढ़ जाता है। लीवर का आकार बढ़ना या रंग बदला हुआ होना एल्कोहल और जिम में कसरत करने के दौरान लिए जाने वाले स्ट्रेरायड भी हो सकते हैं। ये सीधा लीवर पर असर डालते हैं। शुगर के मरीज का लीवर भी कमजोर होता है। फॉरेंसिक की रिपाेर्ट ही तय करेगी कि शैकुल की मौत आखिर कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये था मामला
साइबर थाना एनआईटी टीम ने राजस्थान के गोबिनगढ स्थित गांव टीकरी निवासी शैकुल (26 साल ) को नरेंद्र, धर्मेंद्र, साबिर, अली मोहम्मद के साथ साइबर ठगी के आरोप में 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सभी पर फरीदाबाद निवासी सुब्रत के साथ प्लॉट बेचने के नाम पर 1.90 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। 21 जुलाई को ही शैकुल ने पुलिस से कहा उसे कमजोरी महसूस हो रही है और सांस लेने में दिक्कत है। पुलिस की टीम उसे इलाज के लिए बीके हॉस्पिटल ले कर गई। डॉक्टरों ने उसको आवश्यक दवाइयां देकर वापस भेज दिया। 22 जुलाई को भी उसे स्वास्थ संबंधी समस्या होने पर बीके हॉस्पिटल ले जाया गया था। रविवार सुबह करीब पांच बजे शैकुल की तबीयत खराब होने पर पुलिस उसे अस्पताल लाई जहां दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। परिजनो की शिकायत पर एनआईटी साइबर थाना प्रभारी व एसआई सहित अन्य के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें