संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-78 में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हर व्यक्ति का दायित्व है। इसलिए सभी को जीवन में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड के दौरान हुई ऑक्सीजन की कमी ने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया कि पेड़-पौधों के बगैर मानव जीवन संभव नहीं है। इसलिए ऐसी बीमारियों से सीख लेते हुए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। गुर्जर ने कहा कि अब मानसून का दौर चल रहा है, ऐसे में जो पौधे हम रोपेंगे वह बरसात के पानी से जल्द ही पनपने लगेंगे। इस अवसर पर भारत भूषण शर्मा, आदेश यादव, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, विकास शर्मा, आशीष माटा, हेमंत, मनीष बत्रा, सागर भाटिया, पवन शर्मा, साहिल नरूला, जितेंद्र ढींगड़ा, बलराज, मनीष चौधरी, सागर दुआ, रोहित भाटिया, मुकेश दुआ मौजूद थे।