फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजारों में बढ़ी भीड़, प्रमुख मार्गों पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। करवाचौथ से एक दिन पहले बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। त्योहार की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई जगह लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कुछ मार्गों पर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। सोहना रेलवेपुल पर एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


शहर में सोहना पुल, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, बीके-हार्डवेयर रोड, सेक्टर-23 और पल्ला सहित कई मार्गों पर जाम की स्थिति रही। इन रास्तों से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारों के कारण कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। करवाचौथ के लिए महिलाएं और परिवार बाजारों में खरीदारी करने निकले थे। त्योहार के कारण बाजारों के आसपास लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। इसका असर प्रमुख सड़कों पर भी दिखाई दिया। जाम में फंसने से नौकरीपेशा लोगों और जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें