फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, शव के पास मिला तमंचा

Wed, 18 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संजय कॉलोनी की गली नंबर-28 में अकेले रह रहे सागर (24) की संदिग्ध हालात में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव मंगलवार तड़के घर के बाहर गली में लहूलुहान हालत में पड़ा पाया गया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गली नंबर 29 में रहने वाले सागर के बड़े भाई पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि सागर नशे का आदी था और काम की तलाश कर रहा था। सोमवार शाम को सागर घर आया था। तब उसने अपना कुछ सामान और कुछ रुपये उन्हें दिए थे।

उसने सिम तोड़कर फेंक दिया था और अपना मोबाइल भी उसे सौंप दिया था। रात नौ बजे के करीब मिलने के बाद वह कमरे पर जाने की बात कहकर निकल गया। 28 नंबर गली वालों के मुताबिक रात दस बजे तक सागर को टहलते हुए देखा गया था। मंगलवार सुबह किसी ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोली सागर की दोनों आंखों के बीच माथे पर लगी है। तमंचा भी शव के पैरों के पास पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर हत्या या आत्महत्या के पहलू से तथ्य जुटाए। एसएचओ मुजेसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और मौके पर मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। दोनों भाई अलीगढ़ के रामपुर के रहने वाले हैं। सागर की शराब पीने की आदत के कारण ही दोनों अलग-अलग रहते थे।

किसी ने नहीं सुनी गोली की आवाज : 
लोगों के मुताबिक सागर को रात दस बजे तक गली में देखा गया था। इसका अर्थ हुआ कि रात 10:00 के बाद और सुबह 5:30 बजे से पहले गोली लगने से उसकी मौत हुई होगी। मालूम हो कि रात में आवाजाही बंद होने की वजह से शोर लगभग खत्म हो जाता है। गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी, ऐसा लगभग असंभव है। वैसे कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आईपीएल के मैच चल रहे हैं, इसलिए शायद आवाज नहीं सुनाई दी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें