फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने फंसाया फर्जी केस में, डेढ़ लाख रुपये वसूले

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर गांव में रहने वाले महेश ने गांव में ही रहने वाले एक पुलिसकर्मी पर रंजिशन उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत भी पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी है।
विज्ञापन


महेश का आरोप है कि फरवरी 2012 में हुए चुनाव में रंजिश की वजह से पुलिसकर्मी ने उनके बेटे को ट्रैक्टर चोरी के झूठे केस में फंसवा दिया था। मामला रफा-दफा करने के लिए पुलिसकर्मी ने डेढ़ लाख रुपये भी लिए, लेकिन बेटे को जेल भिजवा दिया।

उन्होंने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की तो पुलिसकर्मी नाराज हो गया और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके परिवार को परेशान कर रहा है। अभी तक उनके परिवार पर बारह से ज्यादा झूठे केस दर्ज करवाए हैं। अब सीआईए तीस में झूठा केस दर्ज कर उनके परिवार को तंग करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस आयुक्त के नहीं मिलने पर पीड़ित ने उनके रीडर को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें