बदरौला गांव स्थित एक शराब के ठेके में घुसकर बदमाशों ने बंदूक के बल पर कैश लूट लिया। बदमाश ठेका संचालक के साथ मारपीट कर फरार हो गए। बदमाशों ने ठेका संचालक को जान से मारने की धमकी भी दी।
ठेका मालिक ने दो लोगों की पहचान कर तिगांव थाना पुलिस को घटना की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंडीवाली तिगांव निवासी मनोज ने पुलिस को कि उसका बदरौला गांव में शराब का ठेका है।
बृहस्पतिवार रात करीब 9:35 बजे ठेके पर चार पांच लड़के आए, जिनमें दो गांव के ही थे। इनकी पहचान वासे और अशोक के रूप में हुई है। ठेके पर मनोज के पिता ओमप्रकाश मौजूद थे।
इन युवकों ने एक पेटी बीयर मांगी। जैसे ही ओमप्रकाश ने बीयर की पेटी देने के लिए दरवारा खोला, युवक अंदर घुस गए और ठेके में रखी नकदी मांगने लगे। ओमप्रकाश ने नकदी देने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी और जबरन 10 से 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों ने पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।