फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला निर्वस्त्र हालत में महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिला निर्वस्त्र हालत में महिला का शव
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना सेंट्रल पुलिस ने सोमवार को आगरा नहर से एक महिला का निर्वस्त्र हालत में शव बरामद किया है। शव फूला हुआ है और गल रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। प्रथम दृष्टया महिला गर्भवती लग रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने से पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आगरा नहर में बड़ौली पुल के पास एक महिला का शव तैर रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे और शव भी काफी गल गया था। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 27-28 साल है और उसकी मौत करीब तीन-चार दिन पहले हुई है। महिला के पैरों में पाजेब हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से भी शव की जांच करवाई है, जिससे शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान हो तो पता चल सकें। पुलिस के अनुसार मृतका गर्भवती लग रही है, मगर इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम होने के बाद ही हो सकेगी। थाना सेंट्रल प्रभारी राजदीप मोर ने बताया कि मृतका की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें