फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही चेक को दोबारा भुनाने का प्रयास कर रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही चेक को दोबारा भुनाने का प्रयास कर रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एक ही चेक को दोबारा भुनाने का प्रयास कर रहे एक युवक को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बैंक अधिकारी सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी एनआईटी-5 निवासी मनीष चावला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुधवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड लेने का प्रयास करेगी।
एनआईटी-1ईडब्ल्यूएच निवासी गौरव डंग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने अपने मिलने वाले एनआईटी-5 निवासी मनीष चावला को 1.90 लाख रुपये आपसी तौर पर मदद के लिए दिए थे। रुपये चेक के माध्यम से दिए गए थे। गौरव डंग के खाते से 1.90 लाख रुपये मनीष के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। उसके दो दिन बाद ही मनीष ने वह रुपये गौरव को वापस लौटा दिए, जिस पर मामला खत्म हो गया। जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने बताया कि मनीष का गौरव के भाई के साथ व्यापारिक लेन देन था। इस दौरान गौरव के भाई ने मनीष को माल के लिए कुछ पैसे दिए थे, जोकि मनीष ने न तो वापस लौटाए और न ही माल भेजा। इस पर दोनों में विवाद हो गया था। गत 12 जून को गौरव के पास आईसीआईसीआई बैंक से मेसेज आया कि खाते में पैसे नहीं होने के कारण उनका 14.50 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने किसी को 14.50 लाख रुपये का कोई चेक दिया ही नहीं था। उसने बैंक में जाकर पता किया तो बैंक अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मनीष चावला को 14.50 लाख रुपये का चेक दे रखा है और उसने ही यह चेक बैंक में भुगतान के लिए डाला था। इस पर गौरव ने अपने खाते की पिछले डेढ़ साल की स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि यह वही चेक है जो गौरव ने मनीष को करीब एक साल पहले दिया था। उस समय मनीष ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर बिना चेक दिए ही पैसे खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे और फिर वापस भी कर दिए थे। उसने वह चेक अपने पास रख लिया था और उसमें अब रकम भरकर 14.50 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने बैंक अधिकारी नंदिता, मेघा अरोड़ा, मनीष चावला व उसकी पत्नी रिंपी चावला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कयिा है। एसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें