फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवक ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना भूपानी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी श्रीकृष्ण पिछले कई वर्षों से भूपानी थाना के साई विहार में रह रहे हैं। श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी फतेहपुर चंदीला में सब्जी की दुकान करते हैं। उनका बड़ा बेटा हरीदत्त उर्फ भोलू (20) बिजली का काम करता था। करीब एक साल पहले क्षेत्र में काम के दौरान उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब युवती के परिजनों को इस बारे में पता चला तो प्रेमी के खिलाफ चोरी को लेकर एक शिकायत पुलिस में दी गई, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इसके बाद इस मामले में दोनों पक्षों के बीच एक पंचायत हुई। दोनों पक्ष शादी करने पर सहमत हो गए। पुलिस को दिए गए बयानों में श्रीकृष्ण ने बताया कि लड़की के पिता ने शर्त रखी कि शादी से पहले वह लड़के को मकान खरीदकर दे। मगर वह मकान लेकर देने में समर्थ नहीं था। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे भोलू ने सल्फास खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को इस बारे में पता चला। परिजनों ने उसे सेक्टर-19 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं उससे बेहद प्यार करता हूं
पुलिस ने मौके से जांच के दौरान सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें उसने अपने प्रेम का जिक्र किया है। नोट में लिखा है कि मेरे पिता गरीब है, जो पांच लाख रुपये की शर्त पूरी नहीं कर सकते। मैं इस लड़की के बिना जी नहीं सकता। मैं परिवार और प्रेमिका दोनों से बेहद प्यार करता हूं। मैं अपनी मर्जी से यह आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। बताया कि हरीदत्त ने सल्फास की गोलियां खाने के बाद सेल्फी भी ली। एएसआई ओमप्रकाश ने शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें