फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में कुता घुमाने को लेकर हुए विवाद में घर पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में पथराव
विज्ञापन


फरीदाबाद। पार्क में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में रविवार रात मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 10-15 युवकों ने एनआईटी दो एम ब्लॉक में पथराव कर दिया। इस दौरान कई लोगों को पत्थर लगे। घटना की सूचना एनआईटी दो नंबर पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, एनआईटी पांच में भी मामूली कहासुनी को लेकर कुछ युवकों ने शीशे तोड़ दिए और पिता-पुत्र पर फायरिंग की।
एनआईटी दो एम ब्लॉक निवासी नितिश पुंजानी ने बताया कि रविवार शाम को उनका छोटा भाई रोहन पुंजानी एनआईटी तीन नंबर स्थित एक पार्क में कुत्ते को घुमा रहा था। इसी दौरान वहां एसजीएम नगर के कुछ युवक भी वहां घूम रहे थे। कुत्ता घुमाने को लेकर उनका रोहन के साथ कहासुनी हो गई। रोहन ने फोन कर नितिश को भी वहां बुला लिया। नितिश का आरोप है कि उन युवकों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। नितिश और रोहन वहां से जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागे और घर पहुंचे। नितिश के अनुसार थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिलों पर सवार 10-15 युवक उनके मोहल्ले में पहुंचे और उनके घर में पत्थर बरसाने लगे। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग बाहर आए और विरोध किया तो उन्होंने उन पर भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिस पर लोगों ने घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। करीब 15 से 20 मिनट तक हमलावर पथराव करते रहे। इस दौरान कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में एनआईटी पांच में भी मामूली कहासुनी पर कुछ युवकों ने एक घर के शीशे तोड़ दिए और पिता-पुत्र पर फायरिंग की। एनआईटी-पांच निवासी कुलदीप चोपड़ा के बेटे विपुल का चिंकी नाम के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर यश शर्मा उर्फ सुन्नी, करण, दिनेश और निखिल इकट्ठे होकर विपुल के घर के सामने पहुंच गए। आरोपियों ने कांच की बोतलें फेंककर उनके घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पिता-पुत्र पर गोली चला दी। गोली लगने से वह किसी तरह बाल-बाल बच गए। मामले के जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें