फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से 70 हजार रुपये निकलवाए, फिर लूट कर ले गए

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात सेक्टर-16 में एक युवक को डरा धमकाकर एटीएम बूथ पर ले और खाते से 70 हजार रुपये निकलवाकर लूट कर ले गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-16 निवासी हिमांशु ललवानी बुधवार देर रात कहीं से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार जब हिमांशु प्राइड स्कूल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके नजदीक आकर रुके और उससे लूटपाट करने लगे।

बदमाशों ने उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह डर गए। हिमांशु के पास कुछ खास नहीं मिलने पर बदमाशों ने उनका एटीएम कार्ड ले लिया और नजदीक ही एटीएम बूथ ले गए।
विज्ञापन


डरा धमकाकर बदमाशों ने उनके खाते से 70 हजार रुपये निकलवा लिए और पैसे व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घर पहुंचकर हिमांशु ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

सेक्टर-16 चौकी प्रभारी ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपियों ने अपने हेलमेट नहीं उतारे। ऐसे में न तो हिमांशु ने उनका चेहरा देखा और न ही एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में उनका चेहरा आ सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें