फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे फोड़ने से मना करने पर घर में घुसकर हमला

Fri, 09 Nov 2018 11:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

बल्लभगढ़। घर के आगे पटाखे फोड़ने से मना करने पर गांव मिर्जापुर में एक दर्जन से अधिक लोगों घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पथराव किया और फिर पीड़ित के घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। परिवार के लोगों को मारा पीटा और गोली भी चलाई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज मुकदमे के अनुसार गांव के ही कुछ युवक बृहस्पतिवार रात को पीड़ित व्यक्ति के घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान परिवार की एक महिला ने उन्हें घर के बाहर पटाखे फोड़ने से मना किया। आरोप है कि पटाखे फोड़ रहे हरेंद्र, ललित, रोहित आदि ने महिला के साथ बदतमीजी की। इस पर परिवार के लोग बाहर आ गए और उनका विरोध करने लगे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने फोन कर वहां अपने दोस्तों व परिजनों को बुला लिया। उन लोगों ने आते ही उनके घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद लाठी, डंडों से लैस हमलावर उनके घर में घुस आए और परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने फायर भी किया। गांव वालों के जमा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। अहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हरेंद्र, रोहित, ललित, बिंदा, सूबे सिंह, अमर सिंह, बंटी, नवीन, भूपेंद्र, अर्पित, चिंटू, संजीव, विपिन आदि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


देर रात तक आतिशबाजी करते 15 नामजद, 10 गिरफ्तार
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर दिवाली की रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी करने वाले 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में अदालत के आदेशों की अवहेलना करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर 58 थाना पुलिस ने राजीव कॉलोनी निवासी तरुण गुप्ता और रोहित नामक व्यक्ति के खिलाफ अदालत की अवमानना मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने डबुआ कॉलोनी ए ब्लाक निवासी श्रीराम उर्फ राहुल को, सूरजकुंड थाना पुलिस ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी बी ब्लाक निवासी प्रवीण कुमार और दयालनगर निवासी फूलचंद को गिरफ्तार किया है। धौज थाना पुलिस ने करनेरा गांव निवासी नरेश को, जबकि एनआईटी पुलिस ने गांधी कॉलोनी निवासी दुष्यंत, जितेंदर, सुमित और जितेंद्र को अदालत की अवमानना करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगाों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें