फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक का शव

फरीदाबाद। एसी नगर में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के दोनों हाथ आगे की तरफ बंधे हुए थे। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

एसी नगर निवासी विजय अपने घर में अकेला रहता था और वहीं उसकी मोबाइल की दुकान है। कॉलोनी में ही थोड़ी दूरी पर उसके भाई संजय का परिवार रहता है। अन्य दिनों की तरह बुधवार की रात को भी विजय अपने कमरे में जाकर सो गया था। अगले दिन जब वह काफी देर बाद भी कमरे से नहीं निकला तो उसका भाई संजय देखने के लिए चला गया। संजय ने कमरे में जाकर देखा तो विजय का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। संजय के अनुसार, विजय के दोनों हाथ आगे की तरफ बंधे हुए थे। संजय ने विजय की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। संजय का कहना है कि यदि विजय ने आत्महत्या की होती तो उसके हाथ बंधे हुए नहीं होते। थाना कोतवाली प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें