फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने महिला के खाते से 40 हजार रुपये पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए
फरीदाबाद। साइबर ठग ने बैंक का डेबिट कार्ड अनब्लॉक करने का झांसा देकर सेक्टर 88 आरपीएस सवाना निवासी ईशा रैना के खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। ठग ने यह रुपये ओला कैब के खाते में ट्रांसफर किए। ओला कैब से कोई मदद नहीं मिलने पर पीड़िता ने भूपानी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ठग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ईशा रैना के मुताबिक, उनका एसबीआई डेबिट कार्ड 22 मार्च 2018 को किसी कारण से ब्लॉक हो गया था। उन्होंने एसबीआई की कस्तूरबा गांधी मार्ग नई दिल्ली ब्रांच में कार्ड को अनब्लॉक करने का आवेदन किया था। 23 मार्च की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का परिचय उनके बैंक के अधिकारी मोहित के रूप में दिया। मोहित ने बताया कि उन्होंने कार्ड अनब्लॉक करने का आवेदन किया है। उनके हां कहने पर युवक ने उन्हें कार्ड अनब्लॉक करने का झांसा दिया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आया। उन्होंने मोहित को वह नंबर बता दिया। ओटीपी बताते ही उनके खाते से 40 हजार रुपये ओला कैब के अकाउंट मेें ट्रांसफर हो गए। धन निकलते ही उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत ही ओला कैब कस्टमर केयर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और धन वापस करने की मांग की। उन्होंने ओला कंपनी को ईमेल से भी शिकायत भेजी लेकिन कुछ नहीं हुआ। एसएचओ भूपानी ने बताया कि केस दर्ज कर साइबर ठगी करने वाले की तलाश की जा रही है। ठग ने जिस फोन नंबर से कॉल की उसके आधार पर ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, कैब कंपनी के खाते की भी जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें