फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ठगने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर ठगने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह के चार बदमाशों पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2.13 लाख रुपये, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
सेक्टर-तीन निवासी सुरेश कुमार ने 17 जनवरी 2019 में सेक्टर-सात थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उनके पास एक निजी बैंक के कर्मचारी का फोन आया था। उसने सुरेश कुमार को लोन दिलवाने की बात कही। कारोबार के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत भी थी तो वे उनके झांसे में आ गए। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें पहले इंश्योरेंस करवाने और उसके 60 दिन बाद लोन दिलवाने की बात कही। इस पर सुरेश कुमार ने इंश्योरेंस भी करवा लिया। इंश्योरेंस करवाने के 60 दिन बाद उनके पास दोबारा फोन आया और लोन देने की पेशकश की। वे तैयार हो गए, मगर फाइल जमा होने के बाद आरोपियों के फोन बंद हो गए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने दोबारा फोन कर बताया कि उनकी फाइल अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें कुछ पैसे जमा करवाने पड़ेंगे और उन्हें 24 घंटे में लोन मिल जाएगा। आरोपियों ने सुरेश कुमार को झांसे में लेकर 2.83 लाख रुपये जमा करवा दिए। उसके बाद आरोपियों के फोन बंद हो गए। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। पुलिस टीम ने जांच करते हुए इस मामले में रोशन नगर, इस्माइलपुर निवासी आसिफ, जैतपुर, बदरपुर निवासी अनिल उर्फ लंगड़ा, रोशन नगर निवासी जब्बार और सलमान खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया, जहां से जब्बार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि तीनों अन्य आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें