फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली में महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली में महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

बेटे को हिरासत से छोड़ने का पुलिस पर बनाया दबाव, कार्रवाई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली में गुरुवार सुबह एक युवक की मां व बहन ने परिवार की महिलाओं संग मिलकर जमकर हंगामा किया। वह पुलिस पर हिरासत में लिए गए बेटे को छोड़ने का दबाव बना रही थीं। हालांकि औरतों के खिलाफ पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बुधवार दोपहर अपनी बीवी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे नाराज होकर उसने बीवी की पिटाई कर दी। इस पर खफा हुई पत्नी मायके चली गई। बताया जाता है कि रात को युवक नशे में धुत होकर पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंच गया। वहां फिर से उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी किसी ने यूपी-100 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर कौशाम्बी कोतवाली में बैठा दिया। आरोप है कि सुबह युवक की मां व बहन अन्य महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंच गईं। इन्होंने पुलिस पर युवक को छोड़ने का दबाव बनाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। दरोगा-सिपाहियों से इनकी तीखी झड़प भी हुई। बाद में इंस्पेक्टर ने महिलाओं को डांटकर घर भेजा। मामले में कौशाम्बी कोतवाल स्वामीनाथ का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। सुलह नहीं हुआ तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, युवक की मां ने इंस्पेक्टर पर खुद के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कारेबारी को पीटकर लूट लिए 25 हजार रुपये
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खोंपा गांव के समीप बुधवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खोंपा गांव के समीप बुधवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी को पीटकर 25 हजार रुपया लूट लिया। पीड़ित ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खोंपा निवासी रमेश पुत्र रामसजीवन ने सरायअकिल में कपड़ा सिलने का कारोबार कर रखा है। उसने बताया कि बुधवार रात वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। खोंपा के समीप ही सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी दो युवकों ने अपने तीन साथियों संग मिलकर उसे रोक लिया। इसके बाद पिटाई शुरू कर दी। जेब में रहा 25 हजार रुपया लूट लिया। चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें