फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण के नाम पर डीयू प्रोफेसर से डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण के नाम पर प्रोफेसर से डेढ़ लाख की ठगी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-46 निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर से ऋण देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। ऋण देने से पहले बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर रुपये हड़पे गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-46 निवासी जितेंद्र राय दिल्ली के कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनके पास एक बैंक की ओर से फोन कर ऋण लेने के लिए ऑफर आया। ऋण देने से पहले ठगों ने उन्हें बीमा कराने को कहा। बीमा के नाम पर उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए गए। उन्हें एक इंश्योरेंस कंपनी के बीमा दस्तावेज भी दिए गए, मगर उनकी जांच करवाने पर वह फर्जी निकले। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें