फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को लूटा
फरीदाबाद। झपटमार बदमाशों ने अब रात में सवारी की तलाश में सड़क पर खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यह बदमाश रात में दो तीन साथियों को ऑटो में बैठा कर सवारी ढूंढते हैं। अंधेरी जगह ले जाकर सवारी को मारपीट कर लूट कर फरार हो जाते हैं। ऐसे ही बदमाशों का शिकार सेक्टर-18 निवासी देवनाथ मिश्रा बने।
विज्ञापन

देवनाथ मिश्रा शुक्रवार की रात किसी काम से अजरौंदा चौक में एक परिचित से मिलने आए थे। परिचित ने उन्हें किसी काम के लिए 18000 रुपये दिए थे। रात करीब पौने बारह बजे उन्होंने घर जाने के लिए अजरौंदा चौक से एक ऑटो पकड़ा। देवनाथ मिश्रा के मुताबिक, ऑटो में पहले से ही तीन सवारी बैठी थीं। ओल्ड फरीदाबाद रेड लाइट के थोड़ा आगे जाकर अवतार भड़ाना के कार्यालय के पास अंधेरे में चालक सहित बाकी सवारियों ने देवनाथ मिश्रा को पकड़ लिया और पीटने के बाद उनके 18000 रुपये छीन लिए, उन्हें वहीं सड़क किनारे गिरा कर सभी बदमाश ऑटो में बैठकर फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे ओल्ड फरीदाबाद थाने के एएसआई जगदीश चंद ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए सड़क पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें