फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ियां लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
विज्ञापन


फरीदाबाद। नहरपार खड्डा कॉलोनी से हथियार के बल पर दो घोड़ी लूटकर ले जाने के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दोनों घोड़ी को बरामद कर लिया है। उनके तीन साथियों को पुलिस तलाश रही है।
हनुमान नगर निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सलमान नामक व्यक्ति के पास रहकर घोड़ियों की देखभाल करता है। शनिवार को वह खड्डा कॉलोनी स्थित प्लाट पर घोड़ियाें को बांधकर वहीं सो रहा था। रात करीब दो बजे चार युवक आए और उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उससे चाबी ले ली और गेट का ताला खोलकर दो घोड़ी ले गए। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। खेड़ीपुल थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एसआई कर्मवीर के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को गांव दिनोद, भिवानी निवासी रोहित उर्फ विक्की व गांव मनहेरू निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दीपक के मामा के घर से लूटी हुई दोनों घोड़ी गांव मनहेरू भिवानी से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयोग की गई पिकअप व कार कार भी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को इस घटना में शामिल तीन और आरोपियों पप्पी उर्फ पूर्ण, मोनू व एक डॉक्टर नाम के व्यक्ति की तलाश है। पुलिस आरोपियों से उनके बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें